फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students can shape their future through startups and innovation: Prof. Pathardikar

स्टार्टअप और नवाचार से छात्र गढ़ सकते हैं अपना भविष्य : प्रो. पाथर्डीकर

Thu, 06 Aug 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Students can shape their future through startups and innovation: Prof. Pathardikar
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में बीए एलएलबी (ऑनर्स) प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम के दूसरे दिन विविध व्याख्यान हुए। विद्यार्थियों को शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों से परिचित कराया। मुख्य वक्ता प्रो. अविनाश डी पाथर्डीकर ने कहा कि विश्वविद्यालय जीवन प्रत्येक छात्र के लिए अपने सपनों को साकार करने का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति ही सफलता का मूल मंत्र है। आज के समय में विद्यार्थी केवल नौकरी तक सीमित न रहें, बल्कि स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता को अपनाकर स्वयं रोजगार सृजित करें तथा दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं। विश्वविद्यालय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं छात्रावास, इन्क्यूबेशन सेंटर, आधुनिक पुस्तकालय, जिम, खेलकूद एवं चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी। दूसरे सत्र में हैप्पीनेस एवं मेडिटेशन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षक आनंद राय ने कहा कि हैप्पीनेस और मेडिटेशन केवल अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। नियमित योग एवं ध्यान से मन शांत रहता है, सकारात्मक सोच विकसित होती है, आत्मविश्वास बढ़ता है तथा विद्यार्थी अधिक एकाग्रता और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए योग, मेडिटेशन, खेलकूद एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता का स्वागत डॉ. प्रियंका कुमारी ने किया। संस्थान के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. अनुराग मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed