फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Student shot in school during returning after exam in Jaunpur

Jaunpur News: बदमाशों ने 11वीं के छात्र को मारी गोली, स्कूल के गेट पर वारदात को दिया गया अंजाम

Fri, 31 Jan 2025 01:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 31 Jan 2025 01:39 PM IST
सार

Jaunpur Latest News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शुक्रवार को स्कूल से निकल रहे छात्र को गोली मार दी गई। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
Student shot in school during returning after exam in Jaunpur
घायल छात्र को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के श्री गणेश राय इंटर कॉलेज के गेट पर 11वीं के छात्र को गोली मारी गई है। छात्र के गले मे दाहिनी तरफ गोली लगी है। स्थिति गंभीर होने के उसे कारण ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। 11वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा देकर छात्र आदर्श कुमार सिंह बाहर निकला था। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया।प्रथमदृष्टया आशनाई का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


ये है मामला
बोड़सर गांव निवासी देवेंद्र सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श सिंह (विक्की) श्री गणेश राय इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र है। वह शुक्रवार को परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकला ही था कि पैदल आए दो बदमाशों ने उसे लक्ष्य कर गोली चला दी। गोली उसके गर्दन में लगी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


आसपास मौजूद छात्र कुछ समझ पाते कि तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची चंदवक पुलिस व अध्यापक छात्र को सीएचसी बीरीबारी ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। चर्चा है कि घटना में शामिल एक युवक क्षेत्र का रहने वाला है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। बदमाशों की तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed