फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Student returning home from coaching dies after being hit by car

Jaunpur News: कोचिंग से घर लौट रहे छात्र की कार की चपेट में आने से मौत

Sun, 05 Nov 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Student returning home from coaching dies after being hit by car
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर नहर पुलिया के पास रविवार की सुबह कोचिंग से घर लौट रहा छात्र मारुति कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गदैय्या गांव निवासी हर्ष कुमार सरोज (15) पुत्र बांकेलाल सरोज 10वीं का छात्र था। रविवार की सुबह नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर से कोचिंग करके वह घर जा रहा था। सुबह नौ बजे के करीब वह जैसे ही जोगापुर नहर पुलिया के पास पहुंचा, इस दौरान सामने से आ रही मारुति कार की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसी कार से उसे जिला अस्पताल के लिए ले जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेने के बाद चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के बड़े पिता राम आसरे की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के तत्काल बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार व चालक हिरासत में है।
विज्ञापन

घर का बुझ गया चिराग
मड़ियाहूं। हर्ष सरोज की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। यह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा और इकलौता भाई था। पिता बाकेलाल सरोज मछलीशहर में कानूनगो हैं। मां आरती देवी गृहिणी हैं। हर्ष की मौत से घर का चिराग बुझ गया। मां व बहनों का रोकर बुरा हाल है। हर्ष बड़ा होकर किक्रेटर बनना चाहता था। निधन पर उसके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हर कोई इस होनकार के जाने से स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed