फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Student loan proving debt

नहीं मिली नौकरी, लद गया कर्ज का बोझ

Wed, 08 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 08 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Student loan proving debt
syndicate bank
अपने सपनों को उड़ान देने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के मेधावियों ने पढ़ाई के लिए बैंक से कर्ज लेकर डिग्री तो हासिल कर ली पर नौकरी नहीं मिली। अब उन्हें नौकरी से कहीं अधिक बैंक से लिये गए कर्ज को चुकाने की चिंता सता रही है। किसी को छोटी मोटी नौकरी मिल भी गई तो उतना वेतन नहीं है कि वे तनख्वाह से परिवार चलाने के साथ साथ बैंक का कर्ज भी अदा कर सकें। लंबे इंतजार के बाद किसी को नौकरी का अवसर भी मिला तो उनकी उम्र सीमा ही समाप्त हो चुकी थी। हमने ऐसी ही परेशानियों से गुजर रहे डिग्रीधारी बेरोजगारों की मनोदशा को टटोलने की ।  
विज्ञापन

करंजाकला विकास खंड के परसनी गांव निवासी आनंद कुमार मौर्य के पुत्र शिवदत्त मौर्य ने बीफार्मा की पढ़ाई पूरी करने के लिए वर्ष 2007 में यूबीआई खेतासराय से 68 हजार रुपये लोन लिया था। शिवदत्त के पिता किसान हैं। खेती से पढ़ाई का खर्च पूरा नहीं कर पा रहे थे तो उनके नाना स्व. डा. अवधराज मौर्य की प्रेरणा से उन्होंने बैंक से लोन ले लिया। 2008 में उन्होंने बुंदेलखंड से बीफार्मा की पढ़ाई पूरी कर ली। शिवदत्त कहते हैं कि जिस साल उन्होंने पढ़ाई पूरी की उसी साल से यूपी में कोई वैकेंसी ही नहीं निकली। इस साल डीआई के लिए वैकेंसी निकली तो उम्र सीमा ही खत्म हो गई। विवश होकर एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी कर ली। यहां से जो सैलरी मिलती है उससे बैंक का कर्ज अदा नहीं कर सकता। बैंक से 68 हजार रुपये लोन लिया था करीब 80 हजार जमा करने के बाद भी अभी कर्ज चुकता नहीं हो सका है।
विज्ञापन


कमोबेश यही हाल जलालपुर की राज अंकिता सिंह का भी है। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लोन लिया था। पढ़ाई पूरी हो गई लेकिन दो साल से वह नौकरी मिलने का इंतजार कर रही हैं। बक्शा के राहुल यादव, बदलापुर के अभिषेक और शाहगंज के शाहआलम जैसे तमाम लोग भी बैंक से लोन लेकर पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी न मिलने का दंश झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed