फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chefs were honored by giving them cashless medical cards

Jaunpur News: रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड देकर किया सम्मानित

Mon, 24 Aug 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Chefs were honored by giving them cashless medical cards
जौनपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। 15 रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय के रूप में तीन हजार का चेक एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति, डीएम सैमुअल पॉल एन व सीडीओ ध्रुव खड़िया ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्राप्त करने वाले रसोइयों में संगीता सरोज, कुसुम, छोटेलाल यादव, शैलेंद्र कुमार मौर्या, शांति , गुंजा, पूनम, सुमित्रा, मलावती, मीरा, जयप्रकाश खरवार, कपिलदेव, जयमूर्ति, माधुरी एवं अनीता रहीं। शाहगंज में 22 रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया गया। शाहगंज में विधायक डॉ. आरके पटेल ने रसोईयों को कैशलेस मेडिकल कार्ड दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed