फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Student life was influenced by socialism Janeshwar Mishra

छात्र जीवन से समाजवाद से प्रभावित थे जनेश्वर मिश्र 

Sat, 06 Aug 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 06 Aug 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Student life was influenced by socialism Janeshwar Mishra
सपा के जिला कार्यालय में जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते कार्यकर्ता।
 छोटे लोहिया के नाम से जाने जाने वाले जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा के जिला कार्यालय समेत तहसील और ब्लाक स्तरीय कार्यालय पर भी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 
विज्ञापन


सपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कहा कि जनेश्वर मिश्र छात्र जीवन से ही समाजवाद की विचार धारा से प्रभावित रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवाद की विचारधारा से प्रभावित होकर ही उन्होंने डा. राममनोहर लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए वह जीवन पर्यंत कार्य किए।
विज्ञापन


इस मौके पर सदर विधानसभा के प्रत्याशी जावेद सिद्दीकी, जिलाउपाध्यक्ष हिसामुद्दीन शाह, सुशील श्रीवास्तव, गजराज यादव, राजेंद्र बहादुर यादव, राजन यादव, डा. जितेंद्र यादव आदि मौजूद थे। संचालन जिला महासचिव श्यामबहादुर पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पचहटिया स्थित समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। इस मौके पर  लक्ष्मीकांत यादव, विनोद यादव, विकास तिवारी, केके यादव, सुशील सिंह, अजय यादव, राघवेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।

 उधर, जनेश्वर मिश्र की जयंती के मौके पर केराकत के गोबरा गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। एडीओ एजी स्वामीनाथ प्रजापति ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर सपा के जिला उपाध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि किसानों के उत्थान के बगैर देश के विकास की कल्पना करना बेमानी होगी।


इस मौके पर अमित शर्मा, रामा राय, अनिल सिंह, शिवदयाल रघुवंशी, प्रेमचंद्र मिश्रा, सतीश पाठक, सुमित पाठक, शिवपूजन शास्त्री, गुड्डू मिश्रा, अरविंद आदि मौजूद थे।केराकत के  डाकबंगले पर  पं. जनेश्वर मिश्र की 84वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विधायक गुलाब चन्द सरोज, विधानसभा अध्यक्ष राजबहादुर यादव, प्रभात यादव, भाईजी, सत्यनारायण, संजय पाल, योगेंद्र प्रताप सिंह, एजाज अहमद, राजन खान, खलील, विनोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed