फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   student from Jaunpur committed suicide who preparing for medical NEE in Kota

UP News: कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रहे जौनपुर के छात्र ने की खुदकुशी, फोन पर कहा था- मां यहां मन नहीं लगता

Wed, 28 Jun 2023 10:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 28 Jun 2023 10:36 PM IST
सार

राजस्थान के कोटा में एक ही दिन में दो छात्रों की खुदकुशी का मामला सामने आया है। इन दो छात्रों में से एक जौनपुर का रहने वाला है। वो कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहा था। 
 

विज्ञापन
student from Jaunpur committed suicide who preparing for medical NEE in Kota
आदित्य सेठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा शहर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे जौनपुर निवासी छात्र ने बुधवार शाम फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। आत्मघाती कदम उठाने से करीब चार घंटे पहले ही उसने अपनी मां से फोन पर बातचीत की थी। परिवार के लोग कोटा रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन


नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भवानीगंज बाजार निवासी पुरुषोत्तम सेठ की पुत्री ममता की शादी वाराणसी जिले के चौबेपुर बाजार निवासी शोभनाथ से हुई है। कुछ वर्ष पहले शोभनाथ व्यवसाय के सिलसिले में जौनपुर के इटाए बाजार आकर रहने लगे। यहीं उन्होंने अपना घर भी बनाया।

विज्ञापन

चार माह पहले कोटा गया था आदित्य

तीन पुत्रों में सबसे छोटे 17 वर्षीय आदित्य सेठ को हाईस्कूल परीक्षा दिलाने के बाद करीब चार महीना पहले मेडिकल की तैयारी के लिए कोटा भेज दिया। आदित्य कोटा के विज्ञान नगर स्थित एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। आदित्य के मामा संतोष ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे आदित्य ने अपनी मां को फोन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सर्व सेवा संघ भवन को गिराने का आदेश, प्रियंका गांधी बोलीं- यह महात्मा गांधी की विरासत पर हमला

इस दौरान आदित्य ने बताया था कि उसका कोटा में मन नहीं रहा है। मां ने घर आने के लिए सलाह भी दी थी, लेकिन किसी को क्या पता की घर आने से पहले ही वह मौत को गले लगा लेगा। दोपहर बाद करीब तीन बजे मां ने फिर से फोन किया तो आदित्य ने फोन नहीं उठाया। थोड़ी देर बाद सूचना मिली की उसकी खुदकुशी की सूचना मिली। इसके बाद तो परिवार में कोहराम मच गया।

आदित्य की मां बेसुध हो गई। वहीं भाइयों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। आदित्य का बड़े भाई दीपक दिल्ली की एक कंपनी में इंजीनियर हैं। आदित्य पढ़ने में होनहार था इसलिए उसके पिता उसे डॉक्टरी की पढ़ाई की तैयारी के लिए कोटा भेजे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग शव लेने के लिए कोटा रवाना हो गए। होनहार बेटे की मौत की सूचना से गांव में भी मातम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed