फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   STF summoned the details of suspected teachers

संदिग्ध शिक्षकों का ब्योरा एसटीएफ ने किया तलब

Fri, 26 Aug 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
STF summoned the details of suspected teachers
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली का मामला अक्सर सुर्खियों में रहता है। अनियमितताओं के ऐसे मामलों की जांच एसटीएफ लखनऊ कर रही है। ऐसे में एसटीएफ ने जिले के जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर संदिग्ध शिक्षकों का ब्योरा मांगा है। ब्योरा तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में धांधली करने का खेल काफी पुराना है। इस खेल में जौनपुर के कुछ शिक्षकों का भी नाता रहा है। फर्जी नियुक्ति प्रक्रिया के मामले में पहले कई शिक्षकों को बर्खास्त भी किया जा चुका है। कभी प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा तो कभी अन्य खामियां प्रकाश में आती रही हैं। अब एक बार फिर अनियमितता में मामले में आंच जिले तक आई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता के मामले की जांच एसटीएफ लखनऊ कर रही है। वहां से एक पत्र आया है। उसमें कुल 20 शिक्षकों के बारे में जानकारी मांगी गई है। ऐसे में जिले स्तर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर उन सभी बीस शिक्षकों के बारे में ब्योरा तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति में अनियमितता के मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। उसी सिलसिले में कुछ शिक्षकों का ब्योरा मांगा गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी का ब्यौरा इकठ्ठा करके एसटीएफ को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed