फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   STF arrested Bapin, a prize of 20 thousand

20 हजार के इनामी विपिन को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
STF arrested Bapin, a prize of 20 thousand
जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के परमलपट्टी के पास सराफा व्यापारी शिवजीत की हत्या कर लूट के मामले में फरार चल रहे 20 हजार के इनामी विपिन सिंह मंगलवार को दबोच लिया गया। एसटीएफ वाराणसी और नेवढ़िया थाने की संयुक्त टीम ने बेनीपुर तिराहे के पास से उसे गिरफ्तार किया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

एसटीएफ वाराणसी को सूचना मिली थी कि पांच जून को परमलपट्टी के पास सराफा कारोबारी शिवजीत की हत्या और लूट का आरोपी 20 हजार का इनामी विपिन सिंह निवासी नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बेनीपुर तिराहे के पास किसी साथी से मिलने आया है। इस सूचना पर एसटीएफ के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बेनीपुर तिराहे के पास अपना जाल बिछा दिया। मुखबिर का इशारा मिलते ही उसे दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि जौनपुर में उसका अपराधिक गैंग है। इसी गैंग के साथ मिलकर उसने लूट की नीयत से शिवजीत की हत्या कर दी। गिरफ्तार विपिन पहले मुंबई में रहकर बिल्डर का काम करता था। वर्ष 2014 में करोड़ों रुपये लेकर जौनपुर भाग आया। उसके खिलाफ महाराष्ट्र के पालघर थाने में केस दर्ज है। वहां से आने के बाद वह वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र में बिल्डर का काम शुरू किया। यहां भी रुपये के लेन देन और गबन के मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed