{"_id":"5ba3ee3c867a55013b110d28","slug":"stamped-on-many-proposals","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजी हाउस बनाने सहित कई प्रस्तावों पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजी हाउस बनाने सहित कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में गुरुवार को काजी हाउस बनाने सहित कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। साथ ही गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। वहीं जिला पंचायत सदस्यों ने सांसद, विधायक व एमएलसी के दिए गए कार्यो के प्रस्ताव को जिला पंचायत में शामिल नहीं करने की मांग की। जिसका बोर्ड के सदस्यों ने समर्थन किया। बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में हुई। अपर मुख्य अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि जिपं की भूमि को अवैध कब्जा होने से बचाने के लिए चहारदिवारी बनाने, छुट्टा पशुओं को रखने के लिए काजी हाउस का निर्माण कराने, मनरेगा योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष की श्रम बजट की कार्य योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसायिक उद्देश्य से बनने वाले भवनों के निर्माण व नक्शे को नियंत्रित एवं विनियमित करने, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 30 किमी. सड़क के उच्चीकरण का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा गया। जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इसी बीच जिला योजना में जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव को नहीं लिए जाने पर नाराजगी जताया गया। साथ ही सांसद, विधायक व एमएलसी के दिए गए कार्यों के प्रस्ताव को जिला पंचायत में शामिल नहीं करने की मांग की गई। जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव, नन्हकू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन