फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sports college will also be built in Jaunpur: Girish

जौनपुर में भी बनेगा स्पोर्ट्स कालेज: गिरीश

Mon, 16 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sports college will also be built in Jaunpur: Girish
खुटहन। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि जौनपुर जिले में भी बहुत जल्द स्पोर्ट्स कालेज खोला जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश भी कर ली गई है। इसके अलावा किसी भी खेल में पदक प्राप्त करने वाले सभी खिलाडि़यों को अति शीघ्र सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए युवक मंगल दल को खेल सामग्री जल्द ही मुहैया कराई जाएगी। वह जेसी माडर्न इंटर कालेज कलापुर में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में रविवार की रात बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा वह विधा है, जिससे सब कुछ संभव है। इसमें बुनियादी शिक्षा का सबसे बड़ा असर होता है। जिस प्रकार से नींव मजबूत होने से मकान कितना भी ऊंचा हो, जल्दी ढहता नहीं। ठीक वैसे शुरुआती शिक्षा का असर पूरे जीवन भर होता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को पाठचर्या के साथ-साथ संस्कार और तकनीकी ज्ञान भी दें शिक्षक ताकि आधुनिक भारत का अभ्युदय हो सके। राज्यमंत्री ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इनके दक्ष होने से दो कुलों को लाभ पहुंचता है। क्योंकि माता ही बच्चे की प्रथम शिक्षिका होती है। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री ने कालेज प्रांगण में स्थित सम्राट अशोक मौर्य की प्रतिमा का माल्यार्पण और देवी सरस्वती का पूजन और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अवकाश प्राप्त वयोवृद्ध शिक्षक रामासरे उपाध्याय द्वारा स्वागत गीत सुन सभी मंत्रमुग्ध हो गए। विद्यालय प्रबंधक इंद्रसेन मौर्या ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर राजेश्वर मौर्या, मदनलाल सोनी मंडल अध्यक्ष गभिरन, मदन राजभर, अनिल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कमला प्रसाद सिंह और संचालन हरिश्चंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed