{"_id":"6825cfa8cb4872667a0bbea4","slug":"speeding-pickup-crushed-four-policemen-causing-lot-of-screaming-accident-was-captured-on-cctv-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: तेज रफ्तार पिकअप ने चार पुलिसकर्मियों को कुचला, मची चीख-पुकार; हादसा सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तेज रफ्तार पिकअप ने चार पुलिसकर्मियों को कुचला, मची चीख-पुकार; हादसा सीसीटीवी में कैद
Thu, 15 May 2025 04:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 15 May 2025 04:58 PM IST
सार
Accident News: यूपी के जौनपुर में बीती रात हुए इस हादसे के बाद पुलिस महकमा अलर्ट मोड में है। सीसीटीवी की जांच कर पिकअप की तलाश की जा रही है। वहीं, घायल पुलिसकर्मियों का इलाज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
सीसीटीवी वीडियो से निकाली गई फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Road Accident in Jaunpur: जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के चवरी बाजार में बुधवार रात साढ़े बारह बजे जलालपुर से केराकत की तरफ जा रहे अज्ञात पिकअप वाहन ने दो बाईकों से गस्त कर रही पुलिस के बाइक में मारी टक्कर जिससे चौकी प्रभारी पराऊगंज समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप वाहन केराकत की तरफ फरार हो गया।
विज्ञापन
रात में चौकी प्रभारी पराऊगंज उपनिरीक्षक प्रतिमा सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, कांस्टेबल श्याम प्रकाश वर्मा, कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव, कांस्टेबल देवानंद के साथ चौकी क्षेत्र में गस्त करती हुई चौकी पराऊगंज की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
चवरी बाजार में हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार की बाइक पहुंची थी तभी पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप वाहन बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
यहां से करीब एक किमी आगे बनपुरवा गांव के पास चौकी प्रभारी प्रतिमा सिंह, कांस्टेबल श्याम प्रकाश के साथ जा रही थी, इनकी बाइक में भी पिकअप वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिससे उप निरीक्षक प्रतिमा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, हेड कांस्टेबल श्याम प्रकाश को भी चोटे आई है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि गस्त के दौरान एक अज्ञात पिकअप वाहन ने पुलिस की दो बाईकों में टक्कर मारी है।जिसमे महिला चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिस घायल हुए।घटना की जांच सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही है।