जौनपुर। अप्रैल के बाद मई माह में ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे विभाग ने कमर कस ली है। श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा से जौनपुर होते हुए गुवाहाटी तक विशेष सप्ताहिक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन दो मई से 30 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा लिए 04606 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गुवाहाटी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन 02 मई से 30 मई तक चलेगी। प्रत्येक शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 09.30 बजे प्रस्थान कर शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) जम्मू तवी होते हुए दूसरे दिन पठानकोट कैंट जलंधर कैंट, अंबाला, सहारनपुर बरेली, सुल्तानपुर होते हुए जौनपुर सिटी 07.33 बजे व जौनपुर जंक्शन पर 08.00 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन छपरा बरौनी, कटिहार, कामाख्या होते हुए गुवाहाटी 07.10 बजे पहुंचेगी । वापसी यात्रा में 04605 गुवाहाटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 05 मई से 02 जून तक चलेगी। प्रत्येक सोमवार को गुवाहाटी से 11.20 बजे प्रस्थान कर कामाख्या, बेगूसराय, छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी होते हुए जौनपुर से 10.10 बजे, जौनपुर सिटी से 10.35 बजे, सुल्तानपुर लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट होते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटरा 08.45 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 18 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।