फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Spaniards showed strength, Corona's protocol broken

सपाइयों ने दिखाई ताकत, टूटा कोरोना का प्रोटोकॉल

Thu, 15 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Spaniards showed strength, Corona's protocol broken
कोविड-19 के प्रोटोकॉल को दरकिनार कर सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित 16 सूत्रीय पत्रक संबंधित उपजिलाधिकारी को सौंपा। कलेक्ट्रेट में सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में विशाल जुलूस के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष लाल बहादुर ने कहा जिस तरह भाजपा सरकार की तानाशाही ने लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। किसानों नौजवानों बेरोजगारों पर अत्याचार हो रहा है। इसके विरोध में समाजवादी साथी सड़कों पर है। अगर योगी सरकार ने अत्याचार बंद नहीं किया तो सपा सरकार की ईट से ईट बजा देंगे। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य लल्लन प्रसाद यादव पूर्व मंत्री राम यादव, पूर्व मंत्री डॉ, केपी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, डा. अवधनाथ पाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, श्याम बहादुर पाल, इस्तकबाल कुरैशी, शकील अहमद, संघर्ष यादव, शकील मंसरी, जितेंद्र यादव शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मड़ियाहूं: जिला पंचायत सदस्य जय हिंद यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला खैरूद्दीन गंज स्थित डाक बंगले से जुलूस निकला। नगर भ्रमण कर तहसील परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किए। इस मौके पर पूर्व विधायक श्रद्धा यादव ,अत्ताउल्लाह खान ,जाहिद खान, राकेश मौर्या, राजेंद्र यादव, गुड्डू खान, बाबा चौरसिया आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केराकत: नीरज पहलवान की अगुवाई में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज, दीपचंद राम, संजय सरोज, शबनम नाज, सत्यनारायण चौहान, सुरेश चंद यादव, राजकुमार सरोज, रियाज अहमद इन्दु प्रकाश पमपम आदि ने मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पाल ने किया। मछलीशहर: विधायक जगदीश सोनकर की अगुवाई में प्रदर्शन किया। इस मौके पर पार्टी के मछलीशहर विधानसभा अध्यक्ष सूर्यभान यादव, राजमूर्ति, ब्लाक प्रमुख गोपेश यादव, फिरोज खान, पंधारीलाल यादव, विशाल यादव ,डॉ. मनोज यादव, श्यामनारायण यादव, रईस खान, कौसर रब्बानी, इश्तेयाक अहमद, शत्रुघ्न तिवारी, लल्लू गुरु ,राम आसरे यादव समेत आदि मौजूद रहे। बदलापुर: पूर्व विधायक ओमप्रकाश दूबे ‘बाबा’ के नेतृत्व सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख रमापति यादव, दीनानाथ सिंह, उमेश सरोज, विपिन पाल,महेंद्र यादव, रमाशंकर यादव, सुरेश यादव, यशकांत शुक्ल, राघवेंद्र यादव, संजय यादव आदि उपस्थित रहे। शाहगंज: विधायक शैलेन्द्र यादव ललई की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा के शाहगंज विधान सभा अध्यक्ष अखण्ड प्रताप यादव, संजय यादव, मनोज यादव गल्लू, प्रवीन सिंह, मिथिलेश यादव, शौकत खान, अफरोज खान, सुहेल आजमी, फिरोज खान, अरशद अंसारी, लालबहादुर यादव, जवाहिर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed