फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP's performance in support of farmer movement

किसान आंदोलन के समर्थन में सपा का प्रदर्शन

Sat, 19 Dec 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
SP's performance in support of farmer movement
गौराबादशाहपुर क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव से किसानों के समर्थन में पद यात्रा निकालते सपा नेत? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। किसान आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे लगाए। सूचना पर पहुंची ने जिलाध्य क्ष समेत सभी को हिरासत में ले लिया। बाद में निजी मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

सिरकोनी विकास क्षेत्र के गड़हर ग्राम सभा के पटैला महादेव मंदिर पर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। सिरकोनी बाजार के पटैला महादेव मंदिर के पास किसान आंदोलन के पक्ष में पद यात्रा निकाल रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद सहित अन्य नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव,पूर्व सांसद तूफानी सरोज,सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल,जिलासचिव नंदलाल यादव,आलोक त्रिपाठी,रत्नाकर चौबे आदि किसान आंदोलन के पक्ष में पद यात्रा निकाल रहे थे। उसी दौरान थानाप्रभारी सत्यप्रकाश सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर उक्त नेताओं सहित कई अन्य कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर थाने पर ले गये। जहां से बाद में निजी मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया गया। धर्मापुर: पदयात्रा में शामिल होने जा रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय को समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ रास्ते में ही स्थानीय पुलिस ने रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed