फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP leader dies in road accident, fellow serious

सड़क हादसे में सपा नेता की मौत, साथी गंभीर

Thu, 03 Dec 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
SP leader dies in road accident, fellow serious
हादसे में मृत सपा नेता मोहम्मद मुस्लिम हीरा। (फाइल फोटो) - फोटो : JAUNPUR
बक्शा। धनियामऊ गांव के पास मंगलवार की रात सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी के कार्यालय प्रभारी की मौत हो गई। हादसे में उनका साथी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के उर्दू बाजार निवासी मोहम्मद मुस्लिम हीरा (35) सपा की जिला कार्यकारिणी सदस्य और कार्यालय के प्रभारी थे। मंगलवार को वह एक शादी समारोह में शिरकत करने अपने दोस्त अशफाक (38) के साथ बदलापुर गए थे। देर रात लौटते समय धनियामऊ के पास अचानक सामने से आ रहे ट्रक की लाइट से बाइक चला रहे अशफाक की आंखें चौंधिया र्गइं और बाइक पलट गई। दोनों काफी देर तक सड़क पर बेहोश पड़े रहे। आसपास के लोगों ने उन्हें नौपेड़वा सीएचसी पहुंचाया। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बक्शा सीएचसी पर एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर परिजन जौनपुर से एंबुलेंस लेकर आए और घायलों को जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मुस्लिम को मृत घोषित कर दिया। अशफाक भी घंटों तक बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। होश में आने के बाद बताया कि ट्रक की लाइट पड़ने के बाद आंखें चौंधिया गई थी। फिर क्या हुआ, कुछ पता नहीं। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सपा नेता जिला अस्पताल पहुंच गए। बक्शा एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed