फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP alliance won five seats and BJP and allies won four seats In Jaunpur

जौनपुर: पांच सीटों पर सपा गठबंधन और चार सीटों पर भाजपा व सहयोगी दलों ने परचम लहराया 

Thu, 10 Mar 2022 11:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Mar 2022 11:21 PM IST
सार

केराकत (सु.) विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी तूफानी सरोज ने भाजपा प्रत्याशी विधायक दिनेश चौधरी को हराया।

विज्ञापन
SP alliance won five seats and BJP and allies won four seats In Jaunpur
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव जीते। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर की नौ सीटों पर कांटे का मुकाबला हुआ। इसमें पांच सीटों पर सपा और उसकी सहयोगी पार्टी को जीत मिली। जबकि, चार सीटों पर भाजपा और सहयोगी दलों ने परचम लहराया। सदर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान के बीच कांटे की टक्कर रही।

विज्ञापन


14 राउंड की गणना के दौरान अरशद आगे थे।  प्रशासन राउंडवार चार्ट उपलब्ध नहीं करा पा रहा था। इसके चलते सपाजनों ने मतगणना चार्ट उपलब्ध कराने तक गणना रोकवा दिया। इसके चलते एक घंटे बाद मतगणना शुरू हुई। सबसे अधिक 25 प्रत्याशी होने के कारण इस विधानसभा सीट के सभी बूथों पर दो-दो ईवीएम लगी थीं।
विज्ञापन


रोचक मुकाबले में राज्यमंत्री को जीत मिली और वह लगातार दूसरी बार विधायक बने। केराकत (सु.) विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी तूफानी सरोज ने भाजपा प्रत्याशी विधायक दिनेश चौधरी को हराया।  शाहगंज विधानसभा सीट पर भाजपा गठबंधन के निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह और सपा के ललई यादव के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई को आखिर में हार का सामना करना पड़ा। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी पंकज पटेल ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अजय शंकर दुबे को हराया है। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के सपा-सुभासपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह को हराया।

मड़ियाहूं विधानसभा सीट पर भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) का कब्जा बरकरार रहा। अपना दल (एस) के प्रत्याशी डा. आरके पटेल ने सपा प्रत्याशी सुषमा पटेल को हराया। मल्हनी विधानसभा सीट पर सपा के लकी यादव ने पूर्व सांसद और जेडीयू प्रत्याशी धनंजय सिंह को शिकस्त दी।
 

बदलापुर सीट से भाजपा रमेशचंद्र मिश्र ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की।  उन्होंने सपा के ओम प्रकाश दुबे को हराया। रमेश जनपद में सबसे कम अंतर से जीतने वाले विधायक बने। मछलीशहर से सपा की डा.रागिनी सोनकर ने भाजपा प्रत्याशी मेहीलाल को हराया।

जौनपुर में समर्थकों की नारेबाजी रोकने पर पुलिस पर पथराव 

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के समीप जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर मतगणना के दौरान भाजपा - सपा के उत्साहित कार्यकर्ता रुझान को देखते हुए नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने मना किया तो कुछ कार्यकर्ताओं ने उग्र हो कर पथराव शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने लाठियां भांज लोगों को खदेड़ा।

मतगणना के दौरान दौरान मल्हनी से सपा प्रत्याशी लकी यादव और शाहगंज से भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के रमेश सिंह के जीत की जानकारी होते ही दोनों के समर्थक उत्साहित हो कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस व सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की तो भीड़ से कुछ लोगों ने पथराव कर दिया।

इसके बाद जवानों ने लाठी भांजते हुए उन्हें खदेड़ दिया। इससे करीब आधे घंटे तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गणना स्थल पर जा रहे जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी भी रास्ते में ही रुक गए। चर्चा है कि सुरक्षाबलों ने कुछ घरों में घुसकर महिलाओं की भी पिटाई कर दी। इसे लेकर लोगों में भारी गुस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed