{"_id":"e31d70322d97f012c623d183690422ce","slug":"sp-activists-express-the-anguish-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने बयां की पीड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने बयां की पीड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Sun, 02 Aug 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी पीड़ा बयां की। कहा कि थानों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के यहां उनकी बातें नहीं सुनीं जातीं।
बैठक शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित की गई थी। बैठक में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में साइकल यात्रा निकालने की रणनीति तय की गई। बैठक में मौजूद कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने एक जुट रहने की
सलाह दी। बैठक में जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद ने विधानसभावार निकाली जाने वाली साइकल यात्रा की रूपरेखा तैयार करने के लिए सभी विधानसभा अध्यक्षों से सुझाव मांगा। कहा कि साइकल यात्रा के माध्यम से ही सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन
जन जन तक पहुंचाई जाएंगी। यह एक बेहतर माध्यम होगा। तय किया गया कि साइकल यात्रा का समापन नगर के बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में 12 अगस्त को होगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को चेतावनी दी कि लगातार बैठक में
अनुपस्थित रहने वाले कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा। इस मौके पर पूर्व विधायक अरशद खान, लालबहादुर यादव, ज्वाला
प्रसाद यादव, हाजी अफजाल, विधायक श्रद्धा यादव, तूफानी सरोज, शचींद्र नाथ त्रिपाठी, राजन यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर इंदु प्रकाश सिंह, समरनाथ सिंह चौहान, सुशील चंद्र श्रीवास्तव, राजनाथ यादव, हिसामुद्दीन, उमाशंकर यादव,
रमापति यादव, राफिया खातून, अतुल कुमार सिंह आदि मौजूद थे। अंत में पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। संचालन महासचिव श्यामबहादुर पाल ने किया।