फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Soon the major intersections and intersections of the city will be seen beautiful

शीघ्र ही शहर के प्रमुख चौराहे व तिराहे दिखेंगे सुंदर

Sat, 20 Nov 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Soon the major intersections and intersections of the city will be seen beautiful
जौनपुर। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो शीघ्र ही शहर के प्रमुख चौराहे व तिराहे सुंदर दिखेंगे। इसके लिए शहर के 15 चौराहों व तिराहों का चयन किया है। इनमें से जेसीज चौराहा के सुंदरीकरण का कार्य भी शुरू हो गया है। इसमें से कई चौराहों व तिराहों को सुंदर बनाने के लिए इच्छुक लोगों सहित बैंक को दिया गया है।
विज्ञापन

सवा तीन लाख की आबादी वाले शहर को सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से नित नई कवायद की जा रही है। शहर के प्रमुख चौराहों व तिराहों पर 15 फीट ऊंची हाई मास्टलाइट लगाने व सड़कों का चौड़ीकरण करने सहित डिवाइडर आदि लगाने का कार्य किया गया है। इसी क्रम में शहर के प्रमुख चौराहे और तिराहों को सुंदरीकरण करने का भी कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसमें पंचहटियां चौराहा, सिपाह चौराहा, जेसीज चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, पालिटेक्निक चौराहा, मुरादगंज तिराहा, कलीचाबाद तिराहा, नक्खास तिराहा, नईगंज तिराहा, कोतवाली चौराहा, रोडवेज तिरहा, डाकबंगला तिराहा, कुत्तुपुर तिराहा, आंबेडकर तिराहा व गांधी तिराहा शामिल है। इसमें से आठ चौराहों व तिराहों को सुंदरीकरण करने के लिए इच्छुक लोगों को दिया गया है। वहीं तीन चौराहे व तिराहे को सुंदरीकरण करने के लिए बैंकों को दिया गया है, जबकि चार चौराहों व तिराहों को सरकार के पैसे से सुंदरीकरण करने का कार्य जाएगा। पहले जेसीज चौराहे को सुंदर बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सुंदरीकरण के लिए चयनित सभी चौराहे व तिराहे पर आकर्षक लाइटिंग होगी। इसके अलावा किसी चौराहे व तिराहे पर अशोक स्तंभ तो किसी पर सिनरी सहित अन्य चर्चित डिजाइन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

- इनके ओर से सुुुंदर बनाया जाएगा चौराहा व तिराहा
जौनपुर। शहर के पंचहटियां चौराहा को शकुंतला हास्पिटल, सिपाह चौराहा को गहना कोठी, जेसीज चौराहा को अमरावती ग्रुप, वाजिदपुर तिराहा को यूनियन बैंक,पालिटेक्निक चौराहा को मां जयंती टूर एंड ट्रवेल्स, मुरादगंज तिराहा को ईशा हास्पिटल, कलीचाबाद तिराहा को माँ तारा हास्पिटल, नक्खास तिराहा को बालाजी ज्वेलर्स, नईगंज तिराहा को मां दुर्गा जी विद्यालय, रोडवेज तिराहा व डाकबंगला तिराहा को पंजाब नेशनल बैंक की ओर सुदरीकरण कराया जाएगा, जबकि कोतवाली चौराहा, कुत्तुपुर चौराहा, आंबेडकर चौराहा व गांधी तिराहा को सरकारी पैसे सुंदर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
- शीघ्र ही शहर के प्रमुख 15 चौराहों व तिराहों का सुंदरीकरण किया जाएगा। जेसीज चौराहा को सुंदर बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन चौराहों व तिराहों में से कई को इच्छुक लोगों व बैंकों को सुंदर बनवाने के लिए दे दिया गया है। वहीं कई चौराहा व तिराहा को खुद सरकारी पैसे से सुंदर बनाने का कार्य किया जाएगा, इसके लिए इस्टीमेट बनाने का कार्य किया जा रहा है। - हिमांशू नागपाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed