{"_id":"611ab4f28ebc3e43336be8a4","slug":"soon-the-kingpin-of-chhamar-gang-will-come-from-agra-to-jaunpur-jaunpur-news-vns6063341151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द आगरा से जौनपुर आएगा छैमार गैंग का सरगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द आगरा से जौनपुर आएगा छैमार गैंग का सरगना
विज्ञापन
एसटीएफ द्वारा आगरा के हरीपर्वत के टीपी नगर में तीन दिन पहले गिरफ्तार छैमार गैंग के सरगना फाती उर्फ कदीम को जौनपुर लाया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने अपने स्तर से कार्यवाही शुरू कर दी है। फाती और उसके साथियों ने वर्ष 2014 में शाहगंज में दवा व्यवसायी व्यापारी के घर डकैती डाली थी। इस दौरान मां-बेटी की मौत हो गई थी। हालांकि गिरोह के सात सदस्यों को अभी तक सुराग नहीं मिल सका है। छैमार गैंग का सरगना फाती साल शाहगंज कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट में वांछित है।
पुलिस के मुताबिक 23 अप्रैल 2014 की रात शाहगंज में खुटहन मार्ग स्थित दवा व्यवसायी धीरज सिंह के घर में घुसकर डकैत लूटपाट कर रहे थे। प्रतिरोध करने पर डकैतों ने धीरज सिंह, उनकी पत्नी सुमन सिंह, पुत्री स्वाति सिंह, भाई विवेक सिंह, भयोहू रेनू सिंह व रिश्तेदार अंकुर सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। स्वाति की उपचार के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में, जबकि सुमन की वाराणसी में एक अस्पताल में मौत हो गई थी। जांच-पड़ताल के दौरान छैमार गैंग की संलिप्तता सामने आई थी। पुलिस ने गैंग के सरगना फाती व तीन अन्य को गिरफ्तार किया था। वह जिला जेल से गलत तरीके से जमानत के आधार पर छूटने के बाद फरार हो गया था। वर्ष 2018 में कोतवाली पुलिस ने उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस संबंध में शाहगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि वारंट बी का तामिला करा दिया गया है। जल्द ही उसे आगरा से लाया जाएगा।