फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sonia trapped in son's infatuation, Rahul-Priyanka ruining Congress: Siraj Mehdi

पुत्र मोह में फंसी सोनिया,राहुल-प्रियंका बर्बाद कर रहे कांग्रेस : सिराज मेहदी

Fri, 01 Oct 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sonia trapped in son's infatuation, Rahul-Priyanka ruining Congress: Siraj Mehdi
शिया कालेज में पत्रकारों से बात करते पूर्व एमएलसी शिराज मेंहदी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व चेयरमैन पूर्व एमएलसी सिराज मेहंदी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पुत्रमोह में फंसी है, जिसके कारण राहुल और प्रियंका गांधी कांग्रेस को बर्बाद करने में लगे हैं। बृहस्पतिवार को वह शिया कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

सिराज मेहंदी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक जोकर को पंजाब की कमान सौंप दी है, जिसका खामियाजा कांग्रेस के सामने है। पंजाब में जोकर को और यूपी में लल्लू को कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया है। दोनों ने मिलकर कांग्रेस को खत्म कर दिया है। राहुल पंजाब में कांग्रेस की लुटिया डूबाने के बाद अब राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस का खात्मा करने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस में उठे बवाल की सारी जिम्मेदारी राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की है। क्योंकि भाई-बहन ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को बेइज्जत कर दिया। जिसकी वजह से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने त्यागपत्र दे दिया। साथ ही जोकर टाइप के नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान दे दी। पंजाब में चुनाव होने वाले हैं। वहां कांग्रेस बीजेपी अकाली दल से लड़ने के बजाय आपस में ही लड़ रही है। इसकी वजह कांग्रेस हाईकमान है, जो समय रहते फैसला नहीं करती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बचाना अब बहुत मुश्किल काम है। क्योंकि पार्टी अपनी रीति नीति छोड़कर कम्युनिस्ट पार्टी के एजेंडे पर काम कर रही है। दोनों भाई-बहन को कम्युनिस्टों ने घेर रखा है। एक किताब इसी पर छपी की कम्युनिस्ट इन कांग्रेस। जिसे फिर से इन दोनों पढ़ने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

सिराज मेहंदी ने कहा कि यूपी सरकार साढ़े चार साल की उपलब्धियां बता रही है लेकिन वह सिर्फ कागज और मीडिया पर है। धरातल पर विकास कार्य पूरी तरह से शून्य है। सीएम योगी आदित्यनाथ अधिकारियों को निर्देश तो देते हैं परंतु पालन करने वाले उसे हवा में उड़ा देते हैं। उन्होेंने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना पर प्रतापगढ़ में हुए मुकदमे की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण की हाईकोर्ट के जज से जांच कराई जाए ताकि वास्तविक सच्चाई सामने आए। इस दौरान मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश सिंह , पूर्व नगर अध्यक्ष परवेज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed