फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sonbhadra SIT will bring Bhola Jaiswal to Jaunpur on December 22

Jaunpur News: भोला जायसवाल को सोनभद्र एसआईटी 22 दिसंबर को लाएगी जौनपुर

Sat, 20 Dec 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sonbhadra SIT will bring Bhola Jaiswal to Jaunpur on December 22
कोडीनयुक्त कफ सिरप की सप्लाई मामले में जांच जारी है। पूरे सिडिंकेट के सरगना वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को अब सोनभद्र एसआईटी 22 दिसंबर को जौनपुर लाएगी। जहां उसे सीजेएम कोर्ट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां जौनपुर एसआईटी आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। जौनपुर एसआईटी का नेतृत्व कर रहे प्रशिक्षु आईपीएस और सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में गिरफ्तार भोला प्रसाद जायसवाल को सोनभद्र से जौनपुर लाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए जौनपुर एसआईटी ने रिमांड के लिए सीजेएम कोर्ट में आवेदन किया है। भोला को 22 दिसंबर को जौनपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसआईटी भोला जायसवाल से विस्तृत पूछताछ के लिए 14 दिन की पुलिस कस्टडी का अनुरोध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोला जायसवाल की रांची में शैली ट्रैडर्स के नाम से फर्म है, जो उसके और उसके बेटे शुभम जायसवाल के नाम पर है। वहां से जनपद में 42.45 करोड़ की कोडिन युक्त कफ सिरप की सप्लाई दिखाई गई है, जिसे जनपद के 12 मेडिकल प्रतिष्ठानों ने खरीदा है।
साथ ही इन मेडिकल स्टोरों से वाराणसी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और आजमगढ के फर्मों को सप्लाई करने की बात कही गई है। इसके लिए बिलिंग भी की गई, लेकिन वास्तविकता में यह कफ सिरप जनपद में आई ही नहीं।
जांच में जुटे अधिकारी इस कफ सिरप के झारखंड, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में सप्लाई किए जाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

एक और फर्म से जिले में कोडिन युक्त कफ सिरप की सप्लाई का खुलासा
अब दिल्ली की एक और फर्म से कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद-बिक्री का मामला सामने आया है। जहां से 48 हजार सीसी कफ सिरप की खरीद-बिक्री की थी। यह फर्म पहले भी खरीद-बिक्री में पकड़ी जा चुकी है, जिसके खिलाफ शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज है।
औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने बताया कि गाजियाबाद निवासी शादाब की एसवी ट्रेडर्स के नाम से परपतगंज, दिल्ली में फर्म है। इस फर्म से शहर कोतवाली क्षेत्र के के विशेषरपुर स्थित मनीष मेडिकल एजेंसी तो करीब 48 हजार कोडिन युक्त एस्कुफ कफ सिरप सप्लाई की गई।
मौके पर दुकान बंद मिली। आसपास के लोगों ने बताया कि अर्जुन सोनकर ने बहुत पहले दो-चार महीने दुकान खोली थी, जो अब नहीं खुलती हैं। जांच में पाया गया कि यहां से 48 हजार कप सिरप की खरीद बिक्री दिखाई गई।
कफ सिरप की अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने इसे लेकर तहरीर दे दिया है। पुलिस अधिकारियों की ओर से बताया गया है पूर्व में दर्ज की गई प्राथमिकी में इसे समयोजित कर प्रकरण की विवेचना एवं वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

20 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त करने की चल रही प्रक्रिया
औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने बताया कि एफआईआर की गिरफ्त में आने वाले सभी 20 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सात ऐसे फर्म भी जांच में मिले, जो संचालित ही नहीं होते हैं। इन मेडिकल स्टोरों को चिह्नित कर कारण बताओ नोटिस दिया गया है। साथ ही इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed