फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sonari villagers protested against the new electricity connection

Jaunpur News: नए बिजली कनेक्शन का सोनारी के ग्रामीणों ने किया विरोध

Thu, 19 Mar 2026 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Sonari villagers protested against the new electricity connection
धर्मापुर विकास खंड के सोनारी गांव की ब्राह्मण बस्ती में बुधवार को बिजली विभाग के कर्मचारी गांव के पुराने ट्रांसफाॅर्मर से गांव के ही एक व्यक्ति का कनेक्शन जोड़ने पहुंचे तो ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि पहले से ही ट्रांसफाॅर्मर पर अधिक लोड है, नए कनेक्शन से और भार बढ़ जाएगा। पहले से ही 40 कनेक्शन जुड़े हैं। वहीं कुछ किसानों ने अपने खेत से पोल ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर एसडीओ एम प्रसाद और जेई नितिन निगम मौके पर आए और कनेक्शन जोड़ने की बात पर अड़ गए। ग्रामीणों का विरोध तेज होते देख एसडीओ ने 112 की पुलिस बुला ली मौके पर आई पुलिस ने मामला शांत करवाया और दोनों पक्ष को थाने भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान साहब लाल मिश्रा, नागेंद्र मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, अशोक मिश्रा, विजेंद्र मिश्रा, कन्हैया लाल मिश्रा सर्वेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। एसडीओ एम प्रसाद का कहना है कि कुछ ग्रामीणों ने कार्य में अवरोध पैदा किया था, जबकि 63 केवीए ट्रांसफाॅर्मर पर 43 कनेक्शन ज्यादा नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed