फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Son put to the longevity vow

पुत्र की दीर्घायु के लिए रखा व्रत

Sat, 05 Sep 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sat, 05 Sep 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
Son put to the longevity vow
ललही छठ का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने निराजल व्रत रखकर पुत्र की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने ललही छठ माता की पूजा की। इस मौके  पर विभिन्न स्थानों पर भीड़ रही और उत्सव जैसा माहौल
विज्ञापन


 रहा। पूजन-अर्चन का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। मंदिर के अलावा घरों में भी विधिवत पूजन-अर्चन का दौर चला।

गांव से लेकर शहर तक मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए महिलाओं की भीड़ रही। सूर्योदय के बाद से ही पूजा के लिए भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

पूजा के लिए  महुआ महंगे दाम पर बिका। सुबह से निराजल व्रत रखकर महिलाओं ने घर के आंगन को गोबर से लीप कर गमले में मिट्टी डाल कर सरई लगाई। पूजन सामग्री चढ़ाकर ललही छठ की कथा पढ़ी गई।
विज्ञापन


पूजा के बाद महिलाओं ने पानी पीया। शहर के हनुमान घाट, गोपी घाट सहित अनेक स्थानों पर पूजा अर्चना की गई। गौराबादशाहपुर इलाके में ललही छठ पर्व की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों और मंदिरों में महिलाओं ने समूह में छठ माता की पूजा की और पुत्रों की कुशलता की कामना की। सुबह से लोग महुआ, तिन्नी का चावल और दही का इंतजाम करने में व्यस्त रहे। वहीं, गौरा गांव मनिहागोविंदपुर, भदेवरा, भुइली,

 सुरैला, तारा गांव, बारी, उमरी, सोनारी आदि गांव में  पूजन किया गया। सतहरिया के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में भी ललही छठ की पूजा विधि-विधान से हुई। पुत्रवती महिलाओं ने अपनी पुत्रों की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। पूजा के बाद पुत्रवती


महिलाओं ने व्रत का पारण किया। जिले भर में पर्व की धूम रही।  खुटहन: विकास खंड क्षेत्र के पिलकिछा, महमदपुर गुलरा, इमामपुर, पिसिया व पटैला आदि गांवों में महिलाओं ने शुक्रवार को ललहीछठ का व्र्रत रखा। इस दौरान महिलाओं ने ललही छठ माता की पूजा कर अपने पुत्र के दीर्घायु होने की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed