{"_id":"673ba39b7714e292190b6104","slug":"son-dies-in-an-accident-a-day-after-fathers-death-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-125231-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पिता की मौत के दूसरे दिन हादसे में बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पिता की मौत के दूसरे दिन हादसे में बेटे की मौत
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना अंतर्गत गुलालपुर स्थित मल्हनी मार्ग पर शनिवार रात छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पिता के निधन के दूसरे दिन हादसे में युवक की भी मौत हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धमौर खास गांव निवासी सत्य प्रकाश विश्वकर्मा (45) शनिवार की रात लगभग नौ बजे बाइक से मल्हनी बाजार से लौट रहे थे। गुलालपुर में सड़क के बीच अचानक छुट्टा पशु आ जाने से उनकी बाइक भिड़ गई। सिर में गंभीर चोट लगने से वे बेहोश हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस दुर्घटना से एक दिन पूर्व 95 वर्षीय मृतक के पिता रामकुबेर विश्वकर्मा का हृदयाघात से निधन हो चुका था। परिवार में दो दिनों में दो मौतों से शोक की लहर दौड़ गई।