फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Son breaks father's head for not writing deed of marriage

Jaunpur News: बैनामा न लिखने पर बेटे ने पिता का सिर फोड़ा

Tue, 17 Sep 2024 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Son breaks father's head for not writing deed of marriage
जौनपुर। भारतीय संस्कृति में माता पिता को प्रथम गुरु के साथ पिता को आसमान से ऊंचा तो मां को पृथ्वी से बड़ा बताया गया है। भौतिकता की चकाचौंध में नैतिकता इस कदर गिरती जा रही है कि लोग धन संपत्ति के लालच में संस्कारों को खोते जा रहे हैं। इसका उदाहरण खुटहन गांव निवासी कैलाशनाथ के साथ देखने को मिली। वह ब्लाॅक मुख्यालय के बगल गुमटी में चाय-पान की दुकान चलाकर परिवार का पेट पालते हैं। रविवार को बेटा विपिन दुकान पर पहुंचा। कहा कि सारी जमीन मेरे नाम से बैनामा कर दो। पिता ने उसे समझाते हुए कहा कि मेरे बाद सारी जमीन तुम तीनों भाइयों के नाम हो जाएगी। मैं जीते जी ऐसा कदापि नहीं करूंगा। आवेश में आकर बेटे ने डंडे से पिता के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वे लहूलुहान होकर गिर गए। उसके बाद भी बेटे को अधेड़ पिता पर दया नहीं आई। वह लात घूंसों से पीटने लगा। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएससी ले जाकर उपचार कराया। इस बाबत थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुत्र के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed