फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sometimes , police chased the crowd

भीड़ को कई दफा पुलिस ने खदेड़ा

Mon, 02 Nov 2015 01:05 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Mon, 02 Nov 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sometimes , police chased the crowd
मतगणना स्थलों के आसपास समर्थकों की भारी भीड़ रही। हालांकि पुलिस ने कई दफा लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ने की कोशिश की लेकिन लोग थोड़ा आगे जाते और फिर लौट आते थे। सुजानगंज ब्लाक पर एक पुलिस अफसर ने मतगणना
विज्ञापन


एजेंट को पैर से पीटा। जिसे देखने वालों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने अपनी मोबाइल में इस सीन को कैद भी कर लिया। पिटाई के बाद ऐसी भगदड़ मची कि कई लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन


मतगणना स्थल पर बगैर पास वाले किसी शख्स को भी प्रवेश नहीं मिल सका। अगर कोई एजेंट एक बार बाहर निकल आता तो उसे दोबारा प्रवेश के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी राजूबाबू सिंह ने
विज्ञापन
विज्ञापन


 बक्शा, बदलापुर, महराजगंज, सुजानगंज, मुंगरा बादशाहपुर समेत अन्य मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। डीएम एसपी का काफिला जहां भी पहुंचता वहां जमा भीड़ में भगदड़ मच जाती थी। कई स्थानों पर पुलिस कर्मियों के साथ भी तीखी


नोकझोंक होती रही। आदेश दिया गया था कि कोई भी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकल सकेगा। डीएम और एसपी का काफिला बक्शा के मां गुजराजी डिग्री कालेज में बने मतगणना केंद्र पर पहुंचा तो वहां बाउंड्री के बाहर जमा भीड़ तितर वितर हो गई। बदलापुर, महराजगंज में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed