{"_id":"635ec2d14577ad47a15b5c3e","slug":"solid-waste-management-plant-will-get-urban-electricity-the-obstacle-will-end-jaunpur-news-vns681293754","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को मिलेगी शहरी बिजली, खत्म होगी बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को मिलेगी शहरी बिजली, खत्म होगी बाधा
विज्ञापन
कुलहनामॅ स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र पर डंप कूड़ा। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर की तरफ से कुल्हनामऊ में 12.39 करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन बिजली के अभाव में यह पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। इसका शुभारंभ 18 मार्च 2021 को तत्कालीन नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने किया है। ग्राम पंचायत की बिजली होने के कारण दिन में बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाती, इससे प्लांट का संचालन भी नहीं हो पा रहा है। शहरी क्षेत्र के फीडर से जोड़ने के लिए नगर पालिका की तरफ से 27 लाख का प्रस्ताव बनाकर राज्यमंत्री को भेजा गया है।
कुल्हनामऊ में बनाया गया प्लांट 20 माह से बंद पड़ा हुआ है। अब यहां प्रतिदिन नगर से निकलने वाले 97 टन कूड़े को डंप किया जा रहा है। इससे निकलने वाली दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैं। प्लांट बंद होने का कारण बिजली का प्रबंधन न होना बताया जा रहा है। संचालन कर रही कार्यदायी संस्था एटूजेड ने भी हाथ खड़ा कर दिया है। फिलहाल इस समस्या को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संज्ञान में लिया तो यह बात सामने आई कि ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति होने से प्लांट का संचालन नहीं हो पा रहा है। इस वजह इसकी बिजली को शहरी क्षेत्र से जोड़ने के लिए बिजली विभाग से प्रस्ताव बनाकर नगर पालिका के माध्यम से खेल एवं युवा कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव को 15 से 20 दिन पहले दिया जा चुका है। उनकी निधि से इसके लिए धन दिया जाएगा। इसके स्वीकृत होते ही यहां पर ट्रांसफार्मर, खंभा, तार लग जाएगा। इसके संचालन के बाद कूड़ा निस्तारण होने लगेगा।
कब हुई थी शुरुआत ...
बसपा सरकार में वर्ष 2011 में जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर कुल्हनामऊ में इसका शिलान्यास किया गया था। करीब 11 एकड़ भूमि में यह सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनकर तैयार हुआ। प्लांट का निर्माण वर्ष 2013 में शुरू हुआ। प्लांट निर्माण में कई विवाद सामने आए। कभी भूमि विवाद सामने आया तो कभी प्लांट बनाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि सॉल़िड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनकर तैयार होगा तो आस-पास के गांव में बदबू फैल जाएगी। इसके अलावा कार्यदायी संस्था की लेटलतीफी भी निर्माण कार्य में देरी का कारण बनी।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र के बिजली की आपूर्ति के लिए शहरी क्षेत्र का कनेक्शन लेने के लिए बिजली विभाग से तार, खंभे व ट्रांसफार्मर का प्रस्ताव बनाकर राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) को भेज दिया गया है। बजट मिलते ही बिजली का कार्य होने के बाद प्लांट का संचालन शुरू हो जाएगा।
- संतोष कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर