{"_id":"581a396c4f1c1b0e57436fe4","slug":"so-were-not-united-society-will-disintegrate-kayastha","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुट न हुए तो बिखर जाएगा कायस्थ समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुट न हुए तो बिखर जाएगा कायस्थ समाज
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
कायस्थ महासभा की तरफ से आयोजित चित्रगुप्त पूजनोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। परंतु आज हम विलुप्त होने के कगार पर है। संगठित होना होगा और हर क्षेत्र में आगे आना होगा नहीं तो हम अपना अस्तित्व कायम नहीं रख सकेगें।
उक्त बातें महासभा के राष्ट्रीय महासचिव निर्मल शंकर श्रीवास्तव ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित चित्रगुप्त पूजन व सम्मान समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही। विशिष्ट अतिथि महासभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष नीरा सिन्हा वर्षा ने कहा कि काया व अस्थि से बना हर मनुष्य कायस्थ है।
चाहे वह क्षत्रिय हो या ब्राह्मण, वैश्य या शुद्र हो। कार्यकारिणी के सदस्य संतोष श्रीवास्तव ने कहा किहमारी सबसे बड़ी कमी यह है कि हम अपनों से दूर हो गए। हमें एक दूसरे से जुड़ना होगा। नगर के सिद्धार्थ उपवन में हुए कार्यक्रम में भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव के बाद सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
समारोह में राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी संतोष श्रीवास्तव, जय आनन्द, विद्या प्रकाश श्रीवास्तव, प्यारे मोहन श्रीवास्तव, शिवपूजन अस्थाना, कवि जनार्दन अस्थाना, संदीप अस्थाना, एडीजीसी क्त्रिस्मिनल संजय श्रीवास्तव, ज्येष्ठ लेखा परीक्षक सागर सिन्हा को सम्मानित किया गया।
परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले भी पुरस्कृत किए गए। स्वर्ण पदक प्राप्त रिद्धिमा नन्द श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। शुभारम्भ भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया। भजन गायक पंकज सिन्हा व शैली गगन व साथियों द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। स्वागत प्रदेश मंत्री रवि श्रीवास्तव ने किया। आभार ज्ञापन जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने किया।