{"_id":"60a407e78ebc3eaca0774ec9","slug":"so-far-47-thousand-migrants-have-come-to-the-district-the-details-are-being-recorded-jaunpur-news-vns590173757","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक जिले में 47 हजार आए प्रवासी, दर्ज हो रहा ब्योरा 15-57-41","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक जिले में 47 हजार आए प्रवासी, दर्ज हो रहा ब्योरा 15-57-41
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना के कारण परदेस से आने वाले प्रवासियों का ब्योरा ऑनलाइन फीड किया जा रहा है। यह कार्य तहसील स्तर पर किया जा रहा है। जिले में अब तक 47 हजार से अधिक प्रवासी आ चुके हैं। शासन के निर्देशों के तहत उन्हें लाभान्वित किया जाएगा।
कोरोना का संक्रमण बढ़ने के कारण काम धंधा ठप होने से दिल्ली, महाराष्ट्र, मुंबई, सूरत आदि स्थानों से सैकड़ों की संख्या में प्रवासी रोज अपने घर पहुंच रहे हैं। प्रशासन के आंकड़े पर गौर करें तो अभी तक सभी तहसीलों सदर, केराकत, शाहगंज, मड़ियाहूं, बदलापुर, मछलीशहर में करीब 47 हजार 300 प्रवासी अपने-अपने घर आ चुके हैं। शासन के निर्देश पर इन प्रवासियों का ब्योरा ऑनलाइन फीड करने की कवायद चल रही है। इससे जहां एक ओर उनकी निगरानी में सहूलियत होगी तो दूसरी ओर उन्हें विभिन्न योजनाओं ने लाभान्वित करने में भी सहूलियत होगी। फीडिंग का कार्य तहसील स्तर पर चल रहा है। गांवों में निगरानी समितियों के माध्यम से प्रवासियों की जानकारी लेकर तहसील तक सूचना पहुंचाई जा रही है। अभी तक करीब तीन हजार प्रवासियों का ब्योरा फीड किया जा चुका है।
---
वर्जन...
प्रवासियों को व्योरा आन लाइन फीड किया जा रहा है। यह कार्य तहसील स्तर पर किया जा रहा है। अभी तक तीन हजार प्रवासियो का व्योरा फीड किया गया है। -राजकुमार द्विवेदी, एडीएम भू व राजस्व