फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sneak running away with jewelery caught by train

बिना कनेक्शन के भेज दी बिल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 19 Oct 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sneak running away with jewelery caught by train
01- सादात बिन्दुली गांव में बिना खम्भे व तार के ही बिजली का बिल भेजने के विरोध में हाईडिल परिसर स्थि - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सिकरारा विकास खंड के सादात बिंदुली भटवा चक गांव की दलित बस्ती के लोगों के घरों में बिजली का कनेक्शन नहीं है लेकिन उनके नाम से बिजली का बिल भेज दिया गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को हाइडिल स्थित अधिशासी अभियंता के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने शनिवार को मौके की जांच कराकर कार्यवाही की भरोसा दिया तब जाकर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

गांव निवासी भोले सिंह के साथ 50 से अधिक की सख्या में में पहुंचे ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि दलित बस्ती के घरों में पिछले साल मई जून के महीने में मीटर लगा दिया गया लेकिन अभी तक बस्ती में न तो बिजली का पोल गाड़ा गया और न ही बिजली की तार पहंचाया गया। लेकिन पिछले साल से ही लगातार हर महीने उनके नाम से बिल भेजी जा रही है। करीब 25 से अधिक लोगों के घर अबतक पांच पांच हजार रुपये की बिल भेजी जा चुकी है। ऐसे में गांव के लोग मानसिक तनाव में हैं। इसके पहले भी अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई थी लेेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्श करने वालों में राजदेव, गीता देवी, उमेश गौतम, कृपाशंकर, विनोद, रंजीत, बेला देवी, प्रमिला, महेंद्र, कामता, सुक्खू, कैलाश, सत्यनारायण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed