{"_id":"82757a451b6833497131a437ccb1fda1","slug":"smiles-returned-on-the-faces-of-the-farmers-of-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बरसात से किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Wed, 12 Aug 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
एक पखवारा के बाद मंगलवार की सुबह इंद्रदेव मेहरबान हुए। पांच घंटे लगातार मूसलधार बारिश से जहां किसानों के चेहरे पर खुशी लौटी वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली, लेकिन शहर क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का
सामना करना पड़ा। कई मुहल्ले के घरों में पानी घुस गया। साथ ही सड़कों पर भी जल जमाव हो गया था। इससे राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
वर्तमान में लगभग 90 प्रतिशत धान की रोपाई का कार्य हो चुका है। एक पखवारा से बारिश नहीं होने से रोपी गई धान सूखने के कगार पर पहुंच गई थी। इससे किसान चिंतित हो उठे थे, लेकिन मंगलवार की सुबह हुई बारिश से
विज्ञापन
रोपी गई धान की फसल के लिए संजीवनी का काम किया है। जिसको लेकर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं नगर पालिका की लापरवाही से बारिश से कई मुहल्लेवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। नालियां जाम होने
से मुहल्लों में पानी भरने के साथ ही घरों में नाली का गंदा पानी घुस गया। तारापुर कालोनी, ओलंदगंज, काली कुत्ती, चहारसू आदि मुहल्लों में नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। जिससे घरों में रखे सामान भीग गए। सड़कों पर भी जल जमाव से राहगीर परेशान हुए।