फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Smart India Hackathon: 180 kids from 30 teams presented their problems in front of the tech judges

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन : 30 टीमों के 180 बच्चों ने तकनीकी निर्णायकों के समक्ष पेश कीं समस्याएं

Wed, 16 Sep 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Smart India Hackathon: 180 kids from 30 teams presented their problems in front of the tech judges
इंजीनियर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह।-स्रोत:पूविवि
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मंगलवार को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2026 के आंतरिक चरण का आयोजन हुआ। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के स्मार्ट क्लास में 30 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने विभिन्न समस्या कथनों पर आधारित तकनीकी समाधान निर्णायकों के समक्ष प्रस्तुत किए। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के स्मार्ट क्लास में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों ने अलग-अलग समस्या कथनों के आधार पर तैयार किए गए समाधान प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल ने टीमों के विचारों की मौलिकता, समस्या की प्रासंगिकता, तकनीकी व्यवहार्यता और समाधान से होने वाले संभावित प्रभाव को परखा। प्रोजेक्ट के विस्तार की संभावना, उसे लागू करने की रणनीति और प्रस्तुतीकरण क्षमता को भी मूल्यांकन का आधार बनाया गया।
विज्ञापन

चार सदस्यीय निर्णायक मंडल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीश भास्कर, कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. संजीव गंगवार, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. प्रशांत यादव और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. दीप प्रकाश सिंह शामिल रहे। आंतरिक चरण के लिए विचार प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर निर्धारित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का समन्वय इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रो. और स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2026 के एसपीओसी डॉ. सत्यम उपाध्याय ने किया। इस दौरान संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. अनुराग सिंह समेत शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed