फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Slow pace of beautification, only 50 percent work in eight months

Jaunpur News: सुंदरीकरण की गति धीमी, आठ माह में महज 50 फीसदी काम

Fri, 06 Jan 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Slow pace of beautification, only 50 percent work in eight months
जौनपुर। पर्यटन विभाग की तरफ से शहर के घाटों का विकास कार्य कराया जा रहा है। 6.75 करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाले इस कार्य को जून तक पूर्ण करना है लेकिन आठ महीने से अधिक का समय बीतने के बाद भी मात्र 50 फीसदी ही काम हो सका है।
विज्ञापन

गोमती नदी के किनारे यूपीपीसीएल द्वारा काम कराया जा रहा है। शाही पुल के पास हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर, कालीजी मंदिर, दुर्गाजी मंदिर व शिव पार्वती मंदिर का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव के प्रयास से गोमती किनारे घाटों के सुंदरीकरण कराने का प्रस्ताव दो वर्ष पहले शासन स्तर पर भेजा गया था। इसकी मंजूरी मिलने के बाद अप्रैल में काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन

शुरुआत में कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को बनाया गया। उसके बाद बाद उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को निर्माण की जिम्मेदारी दे दी गई। 129 मीटर का यहां पर घाट का निर्माण 6.75 करोड़ की लागत कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था का दावा है कि 50 फीसदी कार्य हो चुका है, शेष कार्य को भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। इसमें समय-समय पर गोमती का जलस्तर बढ़ने के कारण काम प्रभावित हुआ। जिसको पूरा करने की समयावधि जून 2023 रखी गई है। यूपीपीसीएल के इंजीनियर अभिषेक सोलंकी ने बताया कि अभी उनका 50 फीसद कार्य पूण हो चुका है, जल्द ही शेष र्का पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed