फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A reward of 25,000 each announced for two fugitives from Baksha police station who have been on the run for three months

Jaunpur News: तीन महीने से भागे बक्शा थाने के दो वांछितों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Fri, 02 Oct 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
A reward of 25,000 each announced for two fugitives from Baksha police station who have been on the run for three months
जौनपुर। तीन महीने से भागे बक्शा थाने के दो वांछितों पर एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के सोहगौली निवासी उपदेश पाठक और बक्शा थाना क्षेत्र के कौली निवासी अंकज शर्मा शामिल हैं। दोनों की तलाश के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। दस जून को कौली गांव में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें अजय सिंह सहित करीब पांच लोग घायल हुए थे। उपचार के दौरान अजय सिंह की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के दौरान अंकज शर्मा का नाम भी सामने आया। इसके बाद से वह भी भाग गया। वहीं, उपदेश पाठक बक्शा थाने में दर्ज लूट की घटना में वांछित है। दोनों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी ने इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article