फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six more Centers of Excellence will be established in Purvanchal University

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्थापित होंगे छह और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Sat, 27 Aug 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Six more Centers of Excellence will be established in Purvanchal University
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शोध के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश सरकार की ओर से विश्वविद्यालय को छह नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मिले हैं। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने सभी छह शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि विश्वविद्यालय ने शोध के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से विश्व विद्यालय को छह नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए अनुदान की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से शोध के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। इससे शिक्षक और छात्रों को नए संसाधन उपलब्ध होंगे। विश्वविद्यालय में अब कुल 12 सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित हो जाएंगे। प्रदेश के विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों से शासन को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए आवेदन मिले थे। शासन ने परीक्षण करने के बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस देने की घोषणा की। डिपार्टमेंट ऑफ सेंटर ऑफ साइंस एंड नैनोटेक्नोलॉजी के काजल कुमार डे को तीन लाख 85 हजार, गणित विभाग के डॉ. सुशील कुमार शुक्ला को दो लाख 90 हजार रुपये, भौतिक विज्ञान के डॉ. मनीष प्रताप सिंह को तीन लाख 70 हजार रुपये, अर्थ एंड प्लेनेटरी विज्ञान के डॉ. श्याम कन्हैया सिंह को तीन लाख 10 हजार, केमिस्ट्री के डॉ. मिथिलेश यादव को दो लाख 64 हजार और फिजिक्स के डॉ. पुनीत धवन को तीन लाख पांच हजार रुपये की धनराशि शासन की ओर से मंजूर की गई है। इस धनराशि को उपकरण, आकस्मिकता, यात्रा एवं फील्ड कार्य, मैन पावर, प्रोजेक्ट फेलो में खर्च किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed