फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six injured including woman in road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत छह घायल....

Thu, 03 Jun 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Six injured including woman in road accidents
तहसील क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में छह लोग घायल हुए। प्रारंभिक उपचार के बाद तीन की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मड़ियाहूं कोतवाली के बेलवा गांव निवासी अखिलेश कुमार (21) गांव के ही मनीष गौतम (19) और मछलीशहर के कृपाशंकर नगर निवासी बलराम (20) के साथ बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से मछलीशहर से बेलवा जा रहे थे। रामनगर चौराहे के पास बाइक असंतुलित होकर पलट गई। तीनों को चोटें लगीं। सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद बलराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, मीरगंज थाना क्षेत्र के जंघई मार्ग पर अलीपुर निवासी शशिकला (34) पत्नी विनोद तिवारी बंधवा बाजार आई थीं। लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गईं। उन्हें सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिकरारा थाना क्षेत्र के तोफापुर गांव निवासी पवन कुमार (23) सुबह सड़क पर टहलते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उनका भी इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अल्फेपुर गांव निवासी शेखर कुमार (25) भी एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed