फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six ambulances burnt in fire in jaunpur

धू-धू कर जल गई 6 एंबुलेंस: अचानक लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने पाया काबू

Fri, 07 Mar 2025 05:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 07 Mar 2025 05:14 PM IST
सार

जौनपुर में अचानक आग लगने से छह एंबुलेंस जल गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों की मदद से काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया।  

विज्ञापन
Six ambulances burnt in fire in jaunpur
आग लगने से जली एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले में मतापुर जिला उद्योग केन्द्र के पास लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राज्य मार्ग के किनारे खराब पड़ी एंबुलेंस में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आनन- फानन फायर विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


ये है मामला
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मतापुर में जिला उद्योग ऑफिस के बगल में जनपद की खराब पड़ी हुई एंबुलेंस को स्वास्थ्य विभाग ने खड़ा कर रखा है। शुक्रवार को खराब एंबुलेस में अचानक आग लग गई। जब तक लोग समझ पाते आग से छह एंबुलेंस जल गईं। 
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना के चलते राष्ट्रीय राज्य मार्ग की एक पटरी से 30 मिनट के लिए कोई वाहन नहीं गुजरा। आग कैसे लगी इसका कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका। आशंका है कि किसी ने बीड़ी या सिगरेट पीकर रोड किनारे पड़ी बांस की सूखी पत्तियों के बीच में फेंक दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed