{"_id":"67952d91bbe17cbaf90770ac","slug":"sir-please-help-by-cutting-the-roundabout-the-opposition-is-busy-in-its-own-way-jaunpur-news-c-193-1-va11001-128818-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: साहब मदद कीजिए..! चकमार्ग काटकर विपक्ष अपने चक में मिला रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: साहब मदद कीजिए..! चकमार्ग काटकर विपक्ष अपने चक में मिला रहा
विज्ञापन
जौनपुर। जिले भर के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जमीन संबंधित मामले अधिक आए। थाना प्रभारियों ने लेखपालों की मौजूदगी में शिकायतें सुनीं और उनका समाधान कराया। इस दौरान करीब 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें से 10 का ही समाधान हो सका। सरायख्वाजा थाने में पीड़ित ने थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह से गुहार लगाते हुए कहा कि साहब मदद कीजिए..! विपक्ष चकमार्ग को काटकर अपने चक में मिलाने का प्रयास कर रहा। थाना प्रभारी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मछलीशहर :
शनिवार को कोतवाली में ज्वाॅइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ की उपस्थिति में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आई 4 शिकायतों में से किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका है। सिंगरामऊ : थाने पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह व तहसीलदार राकेश कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 6 प्रार्थनापत्र पड़े। इसमें से एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण हुआ।मड़ियाहूं:
संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाली परिसर में उप जिला अधिकारी मड़ियाहू कुणाल गौरव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल तीन शिकायती प्रार्थना पत्र में एक का भी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
केस 1-सरायख्वाजा थाना के जगदीशपुर अकबर गांव निवासी अंशिका ने तहरीर दी। बताया कि उसके घर के सामने पुश्तैनी आबादी की जमीन है लेकिन पट्टीदार द्वारा पिछले एक साल से जमीन पर कूड़ा कचरा फेंक कर कब्जा करने की कोशिश हो रही है। अब बाउंड्री वॉल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि विपक्षी को 10 फीट छोड़कर चहारदीवारी बनाने की बात कही जाती है तो गालियां देते हुए मारपीट को उतारू हो जाते हैं।
केस:2-पकड़ी गांव के निवासी शंभू लाल ने सरायख्वाजा थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कहा कि करीब 10 वर्षों से पुराना रास्ता लोगों के आने-जाने के लिए खुला है। रास्ते पर पट्टीदारों द्वारा जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। रास्ते को बंद करने की नीयत से आए दिन गाली गलौज और मारपीट जैसी घटना को अंजाम दिया जाता है।
समाधान दिवस पर हर बार भूमि विवाद के मामले अधिक देखे जा रहे हैं। इसके लिए राजस्व विभाग की टीम से सहयोग लेकर समाधान कराया जा रहा है। जो भी शिकायतें आईं हैं, उसका भी जल्द समाधान कराया जाएगा। -डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक