फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Silver umbrella and crown stolen from Ramjanaki temple

रामजानकी मंदिर से चांदी का छत्र व मुकुट चोरी

Wed, 29 Sep 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Silver umbrella and crown stolen from Ramjanaki temple
केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत नाऊपुर स्थित रामजानकी मंदिर से चोर चांदी का छत्र व मुकुट सोमवार की रात चुरा ले गए।
विज्ञापन

सोमवार की रात नाऊपुर के पश्चिम पट्टी पुरवां स्थित रामजानकी मंदिर से दुर्गा माता की मूर्ति व राधे कृष्ण की मूर्ति पर लगा चांदी का छत्र, चांदी का मुकुट, द्वीप जलाने वाला पीतल का दीया आदि चोर उठा ले गए। घटना की जानकारी मंगलवार को सुबह उस समय हुई, जब मंदिर में पूजा करने के लिए सतीश सिंह वहां पहुंचे। सतीश ने मूर्ति से मुकुट, छत्र गायब देख गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने मंदिर में चोरी की घटना की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed