फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Signature campaign launched for awareness

Jaunpur News: जागरूकता के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

Sun, 31 May 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Signature campaign launched for awareness
विश्व तंबाकू दिवस निषेध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हस्ताक्षर करते चिकित्सक। सूचना विभाग
जौनपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जन जागरूकता फैलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान लोगों को तंबाकू के सेवन से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया गया कि 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर इस वर्ष की थीम तंबाकू सेवन का व्यापक दुष्प्रभाव है। इसका सेवन टीबी एवं कैंसर जैसी बीमारियों को आमंत्रित करता है। इसके सेवन से कई बीमारियां हो सकती हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. बीसी पंत ने बताया कि इस वर्ष का थीम आकर्षण का पर्दाफाश करना तंबाकू और निकोटीन की लत का मुकाबला करना रखी गई है। वालेन्ट्री हेल्थ एसोशियेशन के प्रतिनिधि दिलीप पाण्डेय ने बताया कि तंबाकू सेवन से मुक्त होने से पुरुष चिकित्सालय में तंबाकू उन्मूलन केंद्र क्रियाशील है। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकरी डॉ. राजीव यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह, डीपीएम एनएचएम सत्यव्रत त्रिपाठी, नीरज सिंह, जय प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed