फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shot bullies sent to jail

गोली मारने वाले बदमाशों को भेजा जेल

Sat, 07 Dec 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shot bullies sent to jail
गोली मारने वाले बदमाशों को भेजा जेल
विज्ञापन

गोली से घायल युवक का चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर बाजार में गुरुवार को यूबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के भतीजे अखिलश यादव को गोली मारकर भागते समय पकड़े गए दोनों बदमाशों को पुलिस शुक्रवार को जेल भेज दिया। पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस और 10 हजार रुपये भी बरामद किया है।

गोली मारकर भाग रहे बदमाश अरविंद राजभर निवासी जयरामपुर मडिय़ाहूं और राजन राजभर निवासी हरसोस जंसा वाराणसी को बड़वा गांव के पास घेरकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। ग्रामीणों से घिरे बदमाश बाइक छोड़क भागते हुए गोमती नदी में कूद गए थे। गांव के लोगों ने दो को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था जबकि उनका तीसरा साथी कुंदन यादव निवासी मुर्दहा, चोलापुर वाराणसी नदी में तैरकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उधर गोली से घायल अखिलेश यादव की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उनका इलाज वाराणसी के निजी अस्पताल में चल रहा है। अखिलेश के शरीर में छह गोलियां लगी हैं। शहीर में फंसी सभी गोलियों को डाक्टर ने आपरेशन कर सफलता पूर्वक निकाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed