फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shock from the pit, youth dies after falling from tractor

Jaunpur News: गड्ढे से लगा झटका, ट्रैक्टर से नीचे गिरकर युवक की मौत

Sun, 24 Dec 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Shock from the pit, youth dies after falling from tractor
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बगन्धरा गांव के पास रविवार रात साढ़े आठ बजे पुआल लदे ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर पहिए के नीचे आने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र बगंधरा गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली से पुआल लादकर एक ट्रैक्टर चालक गौराबादशाहपुर के तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर चालक जैसे ही बगंधरा गांव के पास पहुचा तभी सड़क पर गड्ढे से झटका लगा। झटके से ट्राली पर लदे पुआल के ऊपर बैठा विनोद कुमार (32)पुत्र परदेशी निवासी गजना, थाना गौराबादशाहपुर नीचे गिर पड़ा। वह ट्राली के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद ट्रैक्टर चला रहा चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही ट्रैक्टर ट्राली को थाने ले आई।
विज्ञापन


इस बाबत थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर विनय कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed