फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shiwalyon faithful shall overflow in

शिवालयों में उमड़ेंगे श्रद्धालु

Mon, 01 Aug 2016 12:51 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 01 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shiwalyon faithful shall overflow in
बाबा धाम जाने के लिए जंघई रेलवे स्टेशन पर उमड़े कांवरिए। - फोटो : jaunpur
श्री गौरीशंकर धाम सुजानगंज और त्रिलोचन महादेव मंदिर में सोमवार को होने वाले जलाभिषेक की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया। सावन के दूसरे सोमवार पर भोेले के भक्त बाबा का जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए शिवालायों और मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई। जबकि प्रशासन ने भी सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए हैं। जलाभिषेक करने के लिए कांवरिए बाबा धाम पहुंच रहे हैं। सुजानगंज बादशाहपुर मार्ग व सुजानगंज मछलीशहर मार्ग पर  मंदिर से तीन किलोमीटर पहले बैरियर लगाकर भारी वाहनों को आने जाने से रोक   दिया।
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधक सुधीर तिवारी ने बताया की अन्य वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष ज्यादा संख्या में कांवरिया आ रहे हैं। भक्तों को जलाभिषेक करने के लिए  मंदिर को रात दो बजे से खोल दिया जाएगा। प्रशासन  द्वारा  कांवरियों को रुकने के लिए राष्ट्रीय इंटर कालेज, जूनियर हाईस्कूल व श्रीगौरीशंकर संस्कृत महाविद्यालय समेत कई स्थानों पर व्यवस्था की है। खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार,  क्षेत्र के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में कावरियां रविवार को बेलवाई शिव मंदिर पर जलाभिषेक हेतु रवाना हुए। कावरियों ने पिलकिछा गांव से पवित्र गोमती नदी का जल भर कर बोल बम के नारों के साथ प्रस्थान किया। इस दौरान  कावरियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। कावरिया कल्याण संस्था के बैनर तले बद्दोपुर गांव से कावरियों का जत्था जलाभिषेक हेतु रवाना हुआ।
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष राम आशीष चौहान ने कावरियों को यातायात के नियमों के पालन के लिए विधिवत समझाया। जत्थे मे सुरेन्द्र मौर्य, रमेश विश्वकर्मा, अनिल राजकुमार, संगीता देवी, माधुरी आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रशासन ने दूसरे सोमवार पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नगर आैर ग्रामीण इलाकों के िश्‍ावालयों पर पुलिसबलों की तैनाती रहेगी। जबकि अधिकारी चक्रमण कर निगाह रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed