फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shivani was the first in the girl category and Abhishek was the first in the boy.

बालिका वर्ग में शिवानी तो बालक में अभिषेक रहे प्रथम

Tue, 01 Mar 2022 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Shivani was the first in the girl category and Abhishek was the first in the boy.
जौनपुर। इंग्लिश क्लब में बनें बैडमिंटन कोर्ट पर सोमवार को मतदाता जागरूकता बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई, जिसमें बालिका वर्ग में शिवानी मौर्य प्रथम और भाविका सिंह द्वितीय तथा बालक वर्ग में अभिषेक मौर्य प्रथम और हर्ष सिंह द्वितीय स्थान पर रहें। मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रेक्षक सचिन राणा, हिमांशु कौशिक, अजीत कुमार रंजन व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने किया।
विज्ञापन

सदर विधानसभा के प्रेक्षक सदर हिमांशु कौशिक ने कहा कि लोकतंत्र की व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चुनाव होता है। आप सभी भयमुक्त होकर निष्पक्ष मतदान करें। जफराबाद के प्रेक्षक सचिन राणा ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का पर्व है, इस पर्व को उत्साह पूर्वक मनाये और शत प्रतिशत मतदान करें। मछलीशहर के प्रेक्षक अजीत कुमार रंजन ने कहा कि आपको संविधान ने जो मताधिकार प्रदान किया है, उसका प्रयोग करने का समय आ गया है। आप लोग मतदान कर अपना अपना ़फर्ज निभाए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने कहा कि 7 मार्च को पहले मतदान करें, उसके बाद कोई कार्य करें। आपका वोट देना आपकी बेहतरी के लिए जरूरी है। प्रतियोगिता राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी बाबा मौर्य के देखरेख में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed