फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shivani, Priyanka, Amisha top in the competition

Jaunpur News: प्रतियोगिता में शिवानी, प्रियंका, अमीषा अव्वल

Fri, 03 Nov 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Shivani, Priyanka, Amisha top in the competition
मड़ियाहूं। मड़ियाहूं स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को इतिहास ज्ञान प्रतियोगिता व राष्ट्रीय चेतना और युवा शक्ति विषय पर संगोष्ठी व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः शिवानी विश्वकर्मा, सूर्यांश त्रिपाठी व अंजली पटेल, वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः प्रियंका पांडेय, अर्पिता तिवारी एवं शिवानी पटेल व काव्य-पाठ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः अमीषा गौतम, पूर्णिमा पांडेय एवं मौसम रहे। अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सह संगठन सचिव संजय ने कहा कि भारत का इतिहास विश्व में सबसे प्राचीन है और हम सब यहीं के मूल निवासी हैं। भारत के गौरवशाली इतिहास से पूरी दुनिया ने ज्ञान प्राप्त किया और सभ्य हुए। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय है गुलामी के प्रतीकों को ध्वस्त करके भारत के गौरवशाली इतिहास को पुनः स्थापित करना होगा। पूर्व विधायक डाॅ.लीना तिवारी ने युवाओं से अपनी वास्तविक इतिहास से परिचित होने और प्राप्त ज्ञान का प्रयोग भविष्य के लिए करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो.सुरेश कुमार पाठक, डॉ.विजय कुमार जायसवाल, डॉ.प्रवीण तिवारी, डॉ.आंजनेय पांडेय, डॉ.अजय वर्मा, डॉ.सुमन सिंह, विवेक कुमार मिश्र, डॉ.अमिताभ कुमार, डॉ.विवेक सिंह, डॉ.आशुतोष शर्मा आदि रहे। आभार प्रो.शशि सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed