फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shaurya Yatra taken out with 30 meter long tricolor

Jaunpur News: 30 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली शौर्य यात्रा

Thu, 22 May 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Shaurya Yatra taken out with 30 meter long tricolor
मछलीशहर/जौनपुर। नगर में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जो पूरे नगर में भ्रमण करते हुए रोडवेज बस स्टैंड परिसर में समापन किया गया। 30 मीटर लंबे तिरंगे और हाथों में हिंदुस्तानी सेना की गाथा लिखी तख्ती के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार की शाम तिरंगा यात्रा निकाली। सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू होकर यात्रा मंगलबाजार, सराय, सादीगंज, मुंगराबाद शाहपुर तिराहे से होते हुए रोड़वेज बस स्टैंड परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान लोग भारतीय सेना और देश के पक्ष में नारेबाजी करते रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक जगदीश सोनकर, राकेश शुक्ला, मेवालाल गौतम, संतोष कुमार जायसवाल, अभिषेक नारायण सिंह, मेहीलाल गौतम, कृपाशंकर श्रीवास्तव आदि लोग रहे। उधर मुफ्तीगंज ब्लॉक से तिरंगा यात्रा भाजपा मछलीशहर उपाध्यक्ष सोनिया गिरी के नेतृत्व में निकाली गई। मुफ्तीगंज ब्लॉक से शुरू हुई मिशन सिंदूर तिरंगा यात्रा करीब डेढ़ किमी तक मुफ्तीगंज बाजार में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान भारत माता की जय से पूरा मौहाल देशभक्ति से भरा रहा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बेबी सरोज, मंडल उपाध्यक्ष सविता रेनू, उर्मिला, लोकेश शुक्ला, निश्चय तिवारी, ईशु सेठ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed