फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shahganj's Rishabh topper with 98.6% marks

98.6 प्रतिशत अंक पाकर शाहगंज के ऋषभ अव्वल

Wed, 15 Jul 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shahganj's Rishabh topper with 98.6% marks
93- रामदयालगंज स्थित डीबीएस इंटर कालेज में सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट आने के बाद विक्टरी साईन दिखाते ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में शाहगंज के ऋषभ यादव ने बाजी मारी है। शिवव्रत चिल्ड्रेन एकेडमी के छात्र ऋषभ ने जिले में सर्वाधिक 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर रिमझिम प्रकाश और मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र अमूल यादव रहे, जिन्हें 97.6 फीसदी अंक मिले। सेंट पैट्रिक हर्ष पांडेय 97.4 और यहीं की अक्षरा सिंह को 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे व चौथे स्थान पर हैं। उमानाथ सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल की सौम्या सोनकर को भी 97.2 प्रतिशत ही अंक में मिले हैं। परीक्षा परिणाम इस बार बेहतर रहा है। नतीजे देखने के बाद सफल छात्र खुशी से झूम उठे। दोस्तों को गले लगाकर मिठाइयां खिलाईं।
विज्ञापन

कोरोना के चलते परीक्षा अधूरी ही रह गई थी और दसवीं के विद्यार्थी परीक्षाफल के लिए चिंतित थे। ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। परीक्षार्थियों को पता ही नहीं था कि जिन प्रश्नपत्रों की परीक्षा नहीं हुई है, उनमें कितने अंक मिलेंगे। लिहाजा परीक्षाफल के प्रति जिज्ञासा भी ज्यादा थी। बुधवार की सुबह से ही परीक्षार्थी कंप्यूटर, मोबाइल पर परीक्षाफल की खोज में जुट गए। दोपहर बाद परिणाम घोषित हुआ तो अचानक नेटवर्क जाम हो गया। परीक्षाफल देखकर परीक्षार्थियों में उत्साह छा गया। अधिकांश विद्यार्थी रिजल्ट से संतुष्ट नजर आए। उनका कहना था कि कोरोना के कारण बीच में ही परीक्षाएं रुक गई थीं, जिस कारण उन्हें काफी चिंता थी। देर से ही सही रिजल्ट अच्छा आया है। अपना रिजल्ट जानने के बाद तमाम छात्र स्कूल पहुंचे और शिक्षकों का आशीर्वाद लिया
विज्ञापन

इस बार शाहगंज के छात्र ने अव्वल स्थान पाया है। शिवव्रत चिल्ड्रेन एकेडमी के छात्र ऋषभ की सफलता पर स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए बधाई दी। सेंट पैट्रिक कान्वेंट स्कूल, उमानाथ सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल, हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल, रिजवी लर्नर्स, डीबीएस इंटर कॉलेज, आरएन टैगोर हायर सेकेंड्री स्कूल, नेहरु बालोद्यान, सेंट जोसेफ, शकुंतला सेंट्रल एकेडमी, मां दुर्गा सीनियर सेकेंड्री स्कूल, नवोदय विद्यालय का रिजल्ट भी बेहतर रहा। यहां के भी अधिकांश बच्चों ने 92 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रटना नहीं, समझना है जरूरी: ऋषभ
शाहगंज। सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में जिले की श्रेष्ठता सूची में अव्वल स्थान पाने वाले ऋषभ यादव अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों देते हैं। वह इंजीनयर बनकर देश के विकास में योगदान करना चाहते हैं। उनका कहना है कि दिन-रात किताबों में ही सिर खपाना, पढ़ाई का सही तरीका नहीं है। समय प्रबंधन के साथ पढ़ें और जो पढ़ें, ठीक से पढ़ें। रटने की बजाए पाठ को समझना जरूरी होता है। वह नियमित पांच घंटे तक तनाव मुक्त रहकर पढ़ाई करते रहे हैं। दो भाइयों में सबसे बड़े ऋषभ के पिता आद्या प्रसाद यादव सीआरपीएफ में हैं, जबकि मां समला देवी गृहिणी हैं। बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि पढ़ाई को लेकर ऋषभ शुरू से ही संजीदा रहा है। वह पूरी लगन और मेहनत से पढ़ता था, जिससे यकीन था कि उसे अच्छे अंक मिलेंगे।

आईएएस बनकर करना है देश की सेवा: हर्ष
जौनपुर। सेंट पैट्रिक कान्वेंट स्कूल के छात्र हर्ष पांडेय को दसवीं की परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक मिले हैं। हर्ष का सपना आईएएस बनना है। उनके पिता आत्मप्रकाश पांडेय सिकरारा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कुकुरिहांव के प्रधानाध्यापक हैं, जबकि मां अनीता पांडेय गृहिणी हैं। हर्ष के दादा डॉ. विजय प्रकाश पांडेय भी चंदौली में सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य रहे हैं। सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा-दादी और शिक्षकों को देते हुए हर्ष ने बताया कि समयबद्ध ढंग से पढ़ाई का काफी लाभ मिला है। क्लास के पहले दिन से ही रोज का पढ़ाया हुआ घर आकर तैयार करता था। समय-समय पर शिक्षकों के मार्गदर्शन ने भी काफी मदद की। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दिनों में मोबाइल से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed