फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seven flames burnt due to fire, ashes

आग लगने से सात मड़हा जले, सामान राख

Sun, 25 Apr 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Seven flames burnt due to fire, ashes
जफराबाद। क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में शुक्रवार की रात आग लगने से अमरजीत यादव के सात मड़हे जल गए। आग से मड़हों में रखे गृहस्थी के सारे सामान जल गए। काफी प्रयास के बाद भी मड़हों को बचाया नहीं जा सका। मड़हे में बंधीं दो गायें झुलस गईं। पीड़ित अमरजीत ने गांव के एक मनबढ़ व्यक्ति पर मड़हा जलाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पकड़ कर पिटाई करने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दे दी।
विज्ञापन

गांव निवासी अमरजीत यादव का आरोप है कि रात को दस बजे के बाद गांव के ही एक मनबढ़ व्यक्ति ने एक मड़हे मे आग लगा दिया। जिससे सातों मड़हे एक-एक कर जल गए। मड़हे में बंधी दो गायें भी झुलस गईं। मड़हे में रखे राशन, कपड़ा, बिस्तर, भूसा सहित सारे सामान जल गए। आग लगाकर भागते समय उक्त व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया। 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुलवाया। पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद उक्त युवक को एंबुलेंस बुलवाकर जिला चिकित्सालय भेजवाया। पीड़ित ने युवक के खिलाफ थाने पर तहरीर दे दी है। गांव के लोगों ने बताया कि आरोपी इसके पहले भी कई लोगों के सरपत और मड़हे में आग लगा चुका है। थानाध्यक्ष जफराबाद विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed