फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sensation after finding dead body of unknown youth in Sai river

सई नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

Wed, 01 Sep 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sensation after finding dead body of unknown youth in Sai river
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव के पास सई नदी में बुधवार को दोपहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नदी में शव मिलने की खबर लगते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर अज्ञात शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

ताजुद्दीनपुर गांव के कुछ लोग दोपहर में नदी के किनारे गए थे। नदी में एक झाड़ में फंसे युवक का शव देख लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी मुन्ना राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों से शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी मुन्ना राम का कहना है कि करीब 30 वर्षीय युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी। शव एक दिन पुराना लग रहा है। कहीं कोई चोट का निशान भी नहीं दिखा। शव की पहचान न होने के कारण उसे अभी 72 घंटे तक मोर्चरी में ही रखा जाएगा। उसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed